NEWSPR डेस्क। सासाराम स्थानीय नगर थाना की पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग जगहों से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर के साथ दो चालकों को गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष एसके सिन्हा ने बताया कि नगर थाना सासाराम पुलिस ने जीटी रोड स्थित प्रकाश पैट्रोल पंप के समीप तथा गौल्क्षणी से दो ट्रैक्टर को जप्त किया है। साथ हीं दो चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।
मामले में वजीरगंज के रहने वाले चितरंजन सिंह के पुत्र अंबुज रंजन तथा कोचस के रहने वाले सत्येंद्र शर्मा के पुत्र मुकेश शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों गिरफ्तार लोग जब्त ट्रैक्टर के चालक बताए जाते हैं। इस मामले में पुलिस की अगली करवाई जारी है। गौरतलब हो कि रोहतास एसपी आशीष भारती के निर्देश पर अवैध बालू के खिलाफ अभियान में नगर थाना सासाराम पुलिस को उक्त सफलता हाथ लगी है।