सीएम नीतीश कुमार ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिया निर्देश

PR Desk
By PR Desk

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ ग्रस्त दरभंगा जिले का हवाई सर्वेक्षण किया। वहीं सीएम नीतीश कुमार दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरे और वहां से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मखनाही में स्थापित आपदा राहत शिविर एवं सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम नीतीश ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

बता दें कि बिहार के 16 जिले बाढ़ से बुरी तरह चपेट में हैं। 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सूचना विभाग ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दरभंगा में राहत शिविरों का भी निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, बिहार के 16 जिलों सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, खगड़िया, सारण, समस्तीपुर, सिवान, मधुबनी, मधेपुरा और सहरसा जिले के 120 प्रखंडों के 1152 पंचायतों की 63,60,424 आबादी बाढ़ से प्रभावित है। यहां से निकाले गए 4,40,507 लोगों में से 17,916 लोग 17 राहत शिविरों में रह रहे हैं। बाढ़ के कारण विस्थापित हुए लोगों को भोजन कराने के लिए 1,365 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गयी है।

दरभंगा जिले में सबसे अधिक 15 प्रखंडों के 199 पंचायतों के 18,61,960 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव और राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 33 टीमें तैनाती की गयी हैं।

Share This Article