बाराती से लौट रहे बाइक सवार तीन लोग सड़क हादसे में हुए घायल अस्पताल में कराया गया भर्ती

Patna Desk

 

NEWSPR DESK- शेरघाटी। नेशनल हाईवे 2 पर गोपालपुर के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल घायलों की पहचान औरंगाबाद शहर के सुनील कुमार 45 वर्ष पंकज कुमार 40 वर्ष एवं हर्षित कुमार 8 वर्ष के रूप में किया गया है।

 

जानकारी के मुताबिक बाइक सवार सभी लोग बाइक पर सवार होकर हजारीबाग से औरंगाबाद की ओर शादी संपन्न होने के बाद लौट रहे थे तभी पीछे से आ रहा तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दिया उक्त घटना में जो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जबकि एक 8 वर्ष का बालक खतरे से बाहर है।

 

उक्त घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया जिसकी इलाज चल रही है।

 

वहीं अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि घायल लोगों को उपचार इलाज के बाद छुट्टी दे दी जाएगी।

Share This Article