वरमाला होते ही दुल्हन ने शादी करने से किया इंकार, दूल्हा समेत 5 बारात बना बंधक, दुल्हन बोली – लड़का मुझे पसंद नहीं

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खगड़िया में एक शादी समारोह की दिलचस्प कहानी सामने आईं है। गाजे बाजे के साथ दुल्हन के घर बारात आईं थीं। वरमाला का रश्म भी हुआ। दुल्हन सुर्ख जोड़े में सजकर शादी की वेदी पर बैठने के लिए तैयार भी थी। लेकिन जैसे ही दूल्हा शादी करने विवाह मण्डप पर जाने लगा तो दुल्हन ने शादी करने से यह कहकर इंकार कर दी कि लड़का उसे पसंद नहीं है। लड़का मानसिक रूप से बीमार है।

दुल्हन के इस फैसले से हर कोई हैरान रह गया। मौजूद लोग हक्का-बका रह गया। लिहाजा दुल्हन छोटी कुमारी की शादी दूल्हा हितेश कुमार से नहीं हुई। इधर शादी नहीं होने के बाद तिलक में दिए गिफ्ट आइटम लौटाने को लेकर लड़की पक्ष ने दूल्हा समेत पांच बारातियों को एक स्कूल भवन में पकड़ कर बंधक बना रखा है। मामला मुफ्फसिल थाना इलाके के रहीमपुर नया टोला की है।

जहां कल रात भागलपुर के नारायणपुर से बारात आईं थीं। लेकिन दुल्हन के इंकार करने के बाद शादी नहीं हो पाई। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। सामाजिक स्तर पर भी मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है.

Share This Article