आरा स्थित भालुईपुर में शादी समारोह के दौरान छज्जा गिरने से बड़ा हादसा, करीब 25 से ज्यादा लोग हुए घायल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भोजपुर के आरा स्थित भालुईपुर में शादी समारोह के दौरान छज्जा गिरने से करीबन 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया है। वहीं चिंताजनक स्थिति में घायल व्यक्तियों को पटना ले जाने की भी सूचना मिल रही है। घटना आरा नगर थाना क्षेत्र के भलुईपुर मुहल्ले की है। जानकारी के अनुसार शिवजी यादव के घर लक्षयु टोला से बारात आयी थी।

द्वार पूजा के समय सराती घर के लोग छत के छज्जा से मंगल गीत गा रही थी तथा छज्जा के नीचे बारात के स्वागत में लगे लोग खड़े थे। इसी दौरान छत का छज्जा भर-भराकर गिर गया। इस हादसे में महिला पुरुष सहित कई बच्चे घायल हो गए। वहीं इस घटना के बाद मौके पर अफ़रातफ़री का माहौल हो गया. खुसी के माहौल में चीख पुकार शुरू हो गयी।

स्थानीय लोगो ने सभी घायलों को नजदीक के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। कई लोगो को प्राथमिकी उपचार के बाद घर चले आये वही कई लोगो को बेहतर इलाज के लिए पटना भी ले जाया गया है। कुछ लोगो को अभी भी स्थानीय निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है।

Share This Article