गैस के चपेट में आकर वृद्ध महिला झुलसी, चाय बनाते समय साड़ी के पल्लू में लगी आग, पूरा शरीर जला, इलाज जारी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नं 32 स्थित रमडीहा में सोमवार की सुबह गैस के लपेटेके आकर एक वृद्ध महिला गंभीर रूप में झुलसकर घायल हो गयी। जिसके बार उसे गंभीर हालत के औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। लेकिन शरीर का आधा हिस्सा जलने के कारण वृद्ध महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक बतायी का रही है। घायल वृद्ध महिला की पहचान उसी गांव निवासी 58 वर्षीय उषा देवी के रूप में कि गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह वृद्ध महिला चाय बनाने के लिए अपने रसोई में गयी। तभी गैस जलाकर चाय बना रही थी। तभी अचानक साड़ी के पल्लू में आग धर लिया। जिसके कारण आग की लपेटे तेज हो गयी और महिला झुलस गई। आग लगने के बाद जब वृद्ध महिला चीखने चिल्लाने लगी तो घर के सभी सदस्य दौड़े और किसी तरह से आग पर काबू पाकर वृद्ध महिला को बाहर निकाला।

इसके बाद आनन फानन में इलाज हेतु घायल वृद्ध महिला को औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया जा रहा है। लेकिन शरीर काफी ज्यादा जलने के कारण महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे में वृद्धा के शरीर की चमड़ी उखड़ गयी। हालांकि गैस से आग धरने के बाद घर मे और कोई नुकसान नही हुआ। सिर्फ साड़ी के पल्लू में आग लगने के कारण वृद्ध महिला ही झुलसी बाकी सभी समान एवं परिवार के सदस्य सुरक्षित हैं।

Share This Article