आचार संहिता के बावजूद भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक ने किया सांसद साध्वी प्रज्ञा की तस्वीर जलाकर विरोध प्रदर्शन।

Patna Desk

भागलपुर,कल नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान होना है और आचार संहिता लगी हुई है। उसके बावजूद भी भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक की तरफ से कचहरी चौक पर आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए मध्यप्रदेश भोपाल के सीहोर लोकसभा क्षेत्र के सांसद साध्वी प्रज्ञा की तस्वीर को जलाया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

इन लोगों का कहना था कि हिंदुओं को चाकू लेकर चलने की बात कहने के बयान को लेकर यह लोग विरोध कर रहे हैं। वही आचार संहिता लगे होने के बावजूद भी कार्यकर्ताओं ने आचार संहिता का जमकर उल्लंघन उड़ाया और भीड़ इकट्ठा कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व ओम प्रकाश उपाध्याय भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में किया जा रहा था। वही देखने वाली बात है कि जिला प्रशासन इनके खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।

Share This Article