कड़ाके की ठंड के बीच शुरू हुआ मतदान,मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

Patna Desk

 

बिहार शरीफ नगर निगम क्षेत्र इलाके में सुबह के 7:00 बजते ही मतदान शुरू हो गया है आपको बता दें कि नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 चुनाव के दूसरे चरण में 6 नगर निकायों में 401 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर 6 सुपर जोनल दंडाधिकारी 35 जोनल दंडाधिकारी एवं 127 सेक्टर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। नगर निगम बिहारशरीफ नगर पंचायत सरमेरा नगर पंचायत परवलपुर नगर पंचायत पावापुरी नगर पंचायत रहुई एवं नगर पंचायत अस्थावां के 104 वार्डों में कुल 401 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो चुका है। इस बार नगरनिगम क्षेत्र इलाके में 22 मेयर 12 डिप्टी मेयर समेत कुल 307 प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में हैं।

पूरे नालंदा जिले में 716 प्रत्याशी है। इस बार बिहार शरीफ नगर निगम चुनाव में 51 वार्डों में कुल 296723 मतदाता प्रत्याशी के भाग का फैसला करेंगे। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं ताकि मतदाता बेखौफ होकर अपने मतों का प्रयोग सही तरीके से कर सकें। प्रशासन के द्वारा असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पैनी नजर भी बनाए हुए हैं।

Share This Article