शीतलहर के आगाज के साथ दूसरे चरण का मतदान शुरू,मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

Patna Desk

सासाराम नगर निगम सासाराम सहित जिले के चार नगर निकायों में सुबह 7 बजते हीं मतदान शुरू हो गया है। भारी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कतारों में खड़े दिखाई दिए।

बता दें कि नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 के दूसरे चरण में जिले के चार नगर निकायों में मतदान हो रहा है। स्वच्छ एवं पारदर्शी मतदान को लेकर दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी सहित कई सेक्टर दंडाधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल प्रतिनियुक्त किए गए हैं। साथ ही गस्ती दल भी एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं। दूसरे चरण के मतदान में जिले के चार नगर निकायों नगर निगम सासाराम, नगर पंचायत चेनारी, नगर पंचायत काराकाट एवं नगर पंचायत दिनारा के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो चुका है। इस बार नगर निगम सासाराम क्षेत्र से कुल 29 मेयर, 19 डिप्टी मेयर समेत कई प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में हैं।

जिनके भाग्य का फैसला लगभग दो लाख मतदाता करने वाले हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदाता अपने मतों का प्रयोग सही तरीके से कर सकें। वहीं प्रशासन जिले के सभी मतदान केंद्रों पर असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पैनी नजर बनाए हुए हैं तथा कंट्रोल रूम से पल-पल की मानिटरिंग हो रही है।

Share This Article