भभुआ शहर में बढ़ती ठंड को लेकर जिप सदस्य लल्लू पटेल ने की अलाव जलाने की व्यवस्था।

Patna Desk

कड़ाके की ठंड को देखते हुए गुरुवार की देर शाम कैमूर जिले के भभुआ शहर में जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई। जिला परिषद सदस्य लल्लू पटेल ने शहर के कइ जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई।

अलाव की व्यवस्था होने से अस्पताल व गंतव्य स्थान को जाने वाले यात्रियों को ठंड से थोड़ी राहत पहुंची है। शहर के चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था जिप सदस्य लल्लू पटेल ने की। गौरतलब है कि शहर में बढ़ते जबरदस्त ठंड और प्रशासन के अलाव जलवाने में नाकामी पर गुरुवार को जिला पर्षद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लु पटेल द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई। अलाव जलाए जाने से लोगों को काफी राहत मिली है।

Share This Article