सुशील मोदी के आवास पर जाप के छात्र संघ ने किया धरना प्रदर्शन, कहा- पीयू अध्यक्ष को फर्जी मुकदमें में फंसाया

PR Desk
By PR Desk

रजत कुमार

पटनाः पटना यूनिवर्सिटी के छात्र संघ अध्यक्ष को जेल भेजे जाने को लेकर जाप के छात्र नेताओं ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के आवास के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार , महासचिव विनय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

इससे पहले धरना प्रदर्शन कर रहे जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा कि बिहार में 20 जिला बाढ़ से ग्रसित हैं बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी एक भी बार मदद के लिए नही गए और पटना विश्वविद्यालय छात्र संध अध्यक्ष मनीष कुमार पर फ़र्ज़ी केस कर के 100 दिन से जेल में जबरन रखा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री छात्रों की आवाज को दबाना चाहते हैं।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले में प्रदर्शन कर रहे जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार महासचिव विनय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं प्रदर्शन मेंइसमे जन अधिकार छात्र परिषद के महासचिव आदित्य मिश्रा, निशांत कुमार, दीपंकर, विक्की, और जन अधिकार युवा परिषद के महासचिव सनी कुमार ,नीतीश सिंह,आशीष विकाश,विकाश बंसी,रमेश कुमार,उत्कर्ष कुमार उपस्थित थे।

Share This Article