कैमूर के भभुआ नगर पर्षद में अध्यक्ष विकास तिवारी और कार्यपालक सहायक डीडी लाल एक दूसरे के आमने सामने।

Patna Desk

 

भभुआ नगर निकाय का चुनाव हो गया है और नगर निकाय अंतर्गत नगर परिषद के नए बोर्ड का गठन होते ही अब कैमूर जिले के भभुआ नगर पर्षद में विवाद शुरू हो गया है। यहां नगर परिषद के नए अध्यक्ष विकास कुमार तिवारी ने आरोप लगाया है कि हमारी कोई भी बात कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयालाल नहीं सुनते हैं। इओ मनमाने तरीके से बगैर कार्य पूर्ण हुए योजनाओं की राशि भुगतान कर देते हैं। अध्यक्ष द्वारा इओ पर आरोप लगाया है कि फागिंग मशीन ठीक करा छिड़काव किए जाने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया। इसके बाद भी कार्यपालक पदाधिकारी ने एक भी बात नहीं सुनी। अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि भभुआ शहर की आम जनता साफ-सफाई से लेकर छिड़काव तक को लेकर शिकायत करती है और जब हम शहरवासियों की शिकायत पर उक्त कार्य को कराने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी को देते हैं तो कार्यपालक पदाधिकारी सभी बातों को नहीं मानते है। इओ के द्वारा जनता की पैसे को बर्बाद किया जा रहा है। जिस जगह पर पैसा खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावे आवेदन में कहा है कि लाखों रुपया कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा ई-रिक्शा और बड़ा जेसीबी मशीन के खरीदारी में बर्बाद कर दिया गया। छोटी जेसीबी मशीन से नाली की सफाई होता है। ई-रिक्शा नगर परिषद के कार्यालय में पड़े पड़े ही खराब हो गया।

वहीं नगर परिषद अध्यक्ष के द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा लगाया गया आरोप पूरी तरह से निराधार और बेबुनियाद है हमारे द्वारा जो भी कार्य कराया जा रहा है वह विभाग के नियमानुसार है। नगर परिषद अध्यक्ष के द्वारा लगाया गया आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद एवं गलत है। वार्ड नंबर 11 की उक्त दोनों योजना उनकी मां जब अध्यक्ष थी। तभी पास हुआ था। उसी समय गलत तरीके से काम कराया गया था। मैं उस काम को ठीक करा रहा हूं।

Share This Article