News PR Live
आवाज जनता की

बिहार पुलिस दिवस पर रोहतास पुलिस ने जन सहभागिता रैली का किया आयोजन।

- Sponsored -

- Sponsored -

 

- Sponsored -

- Sponsored -

बिहार पुलिस दिवस 2023 के अवसर पर मंगलवार को रोहतास पुलिस ने जिला मुख्यालय सासाराम में एक जन सहभागिता मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया। इस दौरान प्रभारी नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। जहां लोगों को कानून के संदर्भ में भी कई जानकारियां दी गई। रैली के माध्यम से लोगों से अपील करते हुए रोहतास पुलिस ने कहा कि अपनी समस्याओं को पुलिस के समक्ष जरूर रखें। जिससे जनता की समस्याओं का अधिक से अधिक निपटारा किया जा सके। सड़क दुर्घटना, आगजनी, मेडिकल इमरजेंसी आदि के मामले में सहायता प्राप्त करने के लिए तुरंत इमरजेंसी नंबर 112 पर डायल करें।

जिससे पीड़ित को जल्द से जल्द पुलिस द्वारा सहायता दिलाई जा सके। वहीं पुलिस पब्लिक संबंध को प्रेरित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं को भी उनकी समस्याओं को पुलिस के समक्ष रखने का आग्रह किया गया। बता दें कि इन दिनों डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी के निर्देश पर पूरे बिहार में बीते दो दिनों से एक जन सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस आम लोगों से मिलकर उनकी समस्या एवं शहर की गतिविधियों के बारे में फीडबैक ले रहे हैं। ताकि लोगों को यह विश्वास दिलाया जा सके कि बिहार पुलिस उनकी सेवा में हमेशा तत्पर रहती है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.