सरकार यदि हमारी बात नहीं मानती है तो अक्तूबर महीने में पटना के गांधी मैदान में आठ दिनों तक होगा महा आंदोलन टिकैत।

Patna Desk

 

 

आज यानी रविवार को कैमूर जिले के भभुआ शहर के समाहरणालय पर किसान महाधरना कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें किसान नेता राकेश टिकैत मौजूद रहें। सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों का धान बेचने के लिए मंडी खोलना होगा। यदि सरकार किसानों की बातों को नहीं मानती है तो इसी साल के अक्टूबर महीने से पटना के गांधी मैदान में लगातार आठ दिनों का महाआंदोलन होगा। इस महा आंदोलन में किसान ट्रैक्टर के साथ पहुंच कर भाग लेंगे। इस दौरान आठ दिनों तक चलनेवाले महाआंदोलन के बाद भी सरकार हमलोगों की बात नहीं मानेगी तो यह आंदोलन और बढ़ेंगे और इस आंदोलन के माध्यम से पटना का घेराव किया जाएगा। किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के साथ बैठक और धान खरीदारी के लिए मंडी बनाने के लिए कार्य किया जायेगा। श्री टिकैत नेे कहा कि अब हम हर माह बिहार आयेंगे और किसानों के साथ बैठक करेंगे।

सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता ने केंद्र सरकार को हमला बोलते हुए कहा कि सरकार बिहार को बर्बाद कर दिया है अब देश को बर्बाद करना चाहती है साथ ही उन्होंने कहा कि आदिवासियों के बारे में भी चर्चाएं हुई है आदिवासियों का भी जो फसल है उसे खरीदने बेचने के लिए मंडी होनी चाहिए ट्रैक्टर को कमर्शियल का परमिट परिवहन विभाग द्वारा दिया जा रहा है एवं जुर्माना वसूल किया जा रहा है ट्रैक्टर को कमर्शियल नहीं बनेगा एवं जुर्माना काटने वाले से जुर्माना वसूल किया जाए

सभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार में किसानों के साथ जुर्म किया जाता है। बिहार की पुलिस नक्सलियों एवं बॉर्डर पर भारत पाकिस्तान की लड़ाई लड़ने के लिए नहीं है। बल्कि रात के अंधेरे में किसानों की सिर फोड़ने एवं कमर तोड़ने के लिए आती है। किसानों के साथ बर्बरता से पेश आती है। बिहार में विकास की 85 प्रतिशत राशि पटना एवं नालंदा में खर्च कर दी जाती है। बिहार अपने दुर्भाग्यपूर्ण आंसू बहा रहा है। मुख्यमंत्री विशेष दर्जा के लिए कटोरा लेकर भीख मांगते हैं। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री व रामगढ़ विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि 17 साल से सरकार केवल ठगने की कार्य किया है। यह सरकार किसान एवं आम आदमी के लिए नहीं है। यह सरकार अधिकारियों के लिए बनी है। राज्य को अधिकारियों के द्वारा ही चलाया जा रहा है। किसानों के लिए मिलने वाली लाभ जैसे कृषि बागवानी उद्यान कृषि उपकरण फर्टिलाइजर में करोड़ों रुपए लूट हुआ है। इस दौरान सुधाकर सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अखलाक अहमद ने कहा कि बिहार में खाद का उत्पादन नहीं होता और उत्पादन बाहर से माल तब मंगाया जाता है। जब माल नहीं रहता। जिससे काफी किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है और महंगाई दर पर खाद प्राप्त होती है। कृषि बजट के नाम पर मात्र सब्सिडी के नाम पर सरकार लूट रही है। बहु क्रय केंद्र खोलने पर उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सिर्फ पैक्स में ही खरीदारी नहीं हो। बल्कि प्रत्येक 10 किलोमीटर पर क्रय केंद्र की व्यवस्था हो। जहां किसान अपने उत्पादित माल की बिक्री कर सकें।

Share This Article