दुर्गावती में ईंट भट्ठा का गिरा दीवार, आधा दर्जन मजदूर घायल, दो गदहों की मौत।

Patna Desk

 

कैमूर जिले में बुधवार को एक ईंट भट्ठा का दीवार गिर गया। इस घटना में दीवार गिरने से आधा दर्जन मजदूर घायल हो गये। साथ ही घटना के वक्ता दबकर दो गदहों की मौत भी हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। दुर्गावती थाना क्षेत्र के धरहरा पथ पर टेप मार्का ईट भट्ठा का दीवार भरभरा कर गिर गया। जिसके बाद इस घटना में आधा दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल हुए मजदूरों में दुर्गावती के डिडखिली गांव निवासी सत्येंद्र धोबी, भभुआ थाना क्षेत्र के कोहारी गांव निवासी राजेश धोबी, सुग्रीम धोबी व आलियार, दुर्गावती के रोहुआ गांव निवासी ध्यानी राम, और यूपी के रायबरेली निवासी अनिल राजपूत है।

इसके अलावे सात गदहे भी दबकर घायल हो गये। जिसमें से दो गदहों की मौत हो गयी। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गयी और आसपास रहे लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में ले जाया गया। जहां पांच मजदूरों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

Share This Article