खरीक थाना क्षेत्र में बवाल, प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे लोगों पर मस्जिद से पत्थरबाजी, महिला घायल, इलाका पुलिस छावनी में तब्दील।

Patna Desk

खरीक थाना क्षेत्र में बवाल, प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे लोगों पर मस्जिद से पत्थरबाजी, महिला घायल, इलाका पुलिस छावनी में तब्दी

भागलपुर के नवगछिया में दो समुदायों का विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। दो दिनों के अंदर नवगछिया में अलग अलग थाना क्षेत्र में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगो के बीच झड़प का मामला सामने आया है। जिसमे पहला मामला रामनवमी के मौके पर परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में बिजली के खंभे पर भगवा झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ था। वहीं ताजा मामला पुलिस जिला नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के खरीक बाजार से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक खरीक थाना क्षेत्र के खरीक बाजार में रामनवमी के मौके पर भगवान श्रीराम की प्रतिमा खरीक बाजार स्थित काली मंदिर में स्थापित की गई थी, जिस प्रतिमा को शुक्रवार देर रात ग्रामीणों के द्वारा रथ पर सवार विसर्जन के लिए गंगा घाट लेकर गए थे। प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे ग्रामीणों पर कुछ लोगो के द्वारा मज्जिद के ऊपर से पत्थर चलाने शुरू कर दिया गया। पत्थरबाजी की इस घटना में सुनैना देवी नामक एक महिला भी जख्मी हो गई है जिसका इलाज खरीक पीएचसी में किया गया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है की जब हमलोग भगवान राम की प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे थे तो अचानक हीं कुछ महिलाओं और लड़को ने हथियार के साथ आकर के कहा की तुम लोग रथ लेकर हमारे इलाके से कैसे गुजर रहे हो, और इतना कहते थी हमारे ऊपर पत्थरबाजी शुरू हो गई।

जिसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। घटना की जानकारी मिलते नवगछिया एसडीओ उत्तम, एसडीओ दिलीप कुमार पुलिस जिले नवगछिया के सभी थाने के थानाध्यक्ष और पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पहुँचे। जहाँ काफी सूझ बूझ के साथ मामले को शांत कराया। वहीं, तनाव को देखते हुए देर रात से भारी संख्या में पुलिस घटना स्थल पर कैम्प कर रही है। खरीक बाजार पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है।

Share This Article