पुलिस हिरासत से कैदी फरार, मची अफरा-तफरी।

Patna Desk

 

भागलपुर में दो कैदी पुलिस की हिरासत से फरार हो गया। कैदी के भागने से इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। दो बंदियों के भागने से पुलिस कर्मियों के होश उड़ गये। जिसके बाद पुलिस ने कैदियों का पीछा कर एक को धर दबोचा जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया है। मामला भागलपुर जिले के आदमपुर इलाके के महात्मा गांधी रोड का है जहां नाथनगर थाना पुलिस ने बकरी चोरी के आरोप में कारू और सोनू

दो चोरों को गिरफ्तार किया था कारू पीपर पाती नाथनगर और सोनू खटीक तोला नाथनगर है जिसके बाद कोर्ट में पेशी के लिए दोनों कैदियों को ऑटो से ले जाया जा रहा था। तभी किसी तरह से दोनों ने हाथ में लगे हथकड़ी को खोल लिया और भागने लगा।

कैदियों को भागते देख पुलिस उनके पीछे दौड़ी जिसके बाद पुलिस ने एक कैदी को पकड़ लिया जबकि दूसरा पुलिस के हाथ नहीं लगा। वह भागने में सफल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नाथनगर थानाध्यक्ष महताब खान ने पूछताछ शुरू की जिसके बाद फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गयी। पुलिस की गिऱफ्त से भागे कैदी की पहचान कारू के रूप के हुई है। जिसे पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था।

Share This Article