भोजपुर में फांसी लगाकर विवाहिता की हत्या, सनसनी।

Patna Desk

 

भोजपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में रविवार की सुबह फांसी लगाकर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर डीएसपी राजीव चंद्र सिंह एवं बिहिया थाना इंचार्ज उदयभानु सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में करवाया। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये मृतका के ससुर भगवान सिंह यादव एवं सास राजकुमारी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका पति एवं जेठानी मौके से फरार हैं। जानकारी के अनुसार मृतका बिहिया थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी मुन्ना यादव की 26 वर्षीया पत्नी सुषमा कुमारी है। इधर मृतका के भाई भीम यादव ने उसके ससुराल वालों पर दहेज में बाइक व सोने की चैन की मांग को लेकर उसकी फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के जगदीश पिपरा गांव निवासी व उसके पिता हरी नारायण यादव ने उसकी बहन सुषमा कुमारी की शादी वर्ष 2018 के अप्रैल माह में लेनदेन एवं पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ की थी। शादी के करीब दो वर्ष बाद वर्ष 2020 में उसका गवना हुआ था। गवना के दी महीने बाद ही उसके पति एवं ससुराल वालों द्वारा उसे मारपीट भी किया गया और दहेज में बाइक व सोने की चैन की मांग की जा रही थी। जिसको लेकर वे लोग उसके ससुराल भी गए थे और उसके ससुराल समझाया बुझाया गया था। जिसके बाद सब ठीक हो गया था। उसने बताया कि शनिवार की रात करीब 9 बजे उसने अपनी बहन से बात की थी। लेकिन उसने किसी प्रकार का कोई बात नहीं बताया था। गांव के ही एक अन्य लड़की की भी उसके बहन के ससुराल में दूसरे घर में शादी हुई है। रविवार की सुबह उसी के द्वारा उन्हें फोन पर सूचना मिली के तुम्हारी बहन का बहुत तबीयत खराब है। कुछ देर बाद दुबारा सूचना मिली कि तुम्हारी बहन नहीं रही और ससुराल वाले उसके शव का दाह-संस्कार करने के लिए लेकर जा रहे हैं । जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पहुंच शव अपने कब्जे में ले लिया। जिसके बाद वे सब भी उसके ससुराल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वह मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी है। इसके साथ ही मृतका के भाई भीम यादव ने उसके पति पर उसकी मामी से अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया है। जिसको लेकर दोनों परिवारों के बीच पंचायती भी हुई थी। जिसके बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। वहीं दूसरी ओर मृतका के भाई भीम यादव ने उसके जीजा के उसकी मामी से अवैध संबंध होने एवं दहेज में बाइक व सोने की चैन की मांग को लेकर अपनी बहन को फांसी लगाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही हैं।

वही इस मामले में जगदीशपुर डीएसपी राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 6 बजे करीब सूचना मिली की ऐसी घटना घट गई है। जिसके बाद थानाध्यक्ष और चौकीदार फौरन मौके पर पहुंचे। तभी मैंने देखा कि यह लोग दाह-संसकार के लिए ले जा रहे थे। इसके बाद कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले भी विवाद हुआ था। जिसको लेकर पंचायत भी हुई थी। यह बात भी सुनने में आई है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी बात सामने आएगी और जो भी इस मामले में शामिल होंगे उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि मृतक आपने दो बहन व एक भाई में सबसे बड़ी थी। मृतका के परिवार में सोनामती देवी,एक बहन सुमन कुमारी व एक भाई भीम यादव एवं एक दो वर्ष का पुत्र नीतीश कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतका की मां सोनामती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article