मुंडेश्वरी महोत्सव की तैयारी जोरों पर डीएम ने किया निरीक्षण, दिया कई निर्देश।

Patna Desk

 

कैमूर जिला पदाधिकारी सावन कुमार द्वारा मुंडेश्वरी महोत्सव 2023 हेतु मुख्य कार्यक्रम स्थल मुख्य मंच सर्किट हाउस, मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया गया और सभी संबंधितों को सुधार के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम मे धार्मिक न्यास के सचिव अशोक सिंह साथ मे रहे मौजूद। जिला पदाधिकारी द्वारा श्रद्धालुओं के वाहनों को नीचे उतरने हेतु वैकल्पिक मार्ग बनाने हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी का निर्माण किया गया। जिसमें अंचलाधिकारी भगवानपुर, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण एवं कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा इस कमेटी को निर्देश दिया गया कि वैकल्पिक मार्गों पर विचार करते हुए 15 दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। ज्ञातव्य हो कि मुंडेश्वरी महोत्सव 2023 का आयोजन 12 एवं 13 मई को मुंडेश्वरी मंदिर प्रांगण में किया गया है।

Share This Article