विषाक्त भोजन खाने से महिला की मौत, पति और सास बीमार, कल रात्रि तिलक समारोह में खाया था भोज।

Patna Desk

 

तिलक समारोह का भोज खाने से मोतिहारी नगर में एक महिला की मौत हो गयी है। जबकी माँ बेटा की हालत मोतिहारी के सदर अस्पताल में भर्ती है। घटना मोतिहारी नगर के कोल्हुअरवा मुहल्ला में घटित हुई है। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है। सभी लोग अपने एक सम्बन्धी के घर हो रहे तिलक समारोह में बुधवार की रात्रि में खाना खाया था। खाना खाने के बाद सभी अपने घर आकर सो गए। जहां एकाएक सभी के पेट मे दर्द और उल्टी होने लगा। जिसके बाद परिजनों ने बीमार माँ बेटा और पतोहू को सदर अस्पताल भर्ती कराया है। जहां इलाज के दौरान पतोहू मुन्नी देवी की मौत हो गयी। जबकि माँ बेटा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल के बेड पर इलाज करा रहे संदीप राम ने बताया कि फुफेरे भाई का तिलक समारोह में आये लोगो के साथ खाना खाया था।

जिसके बाद तबियत बिगड़ गयी। तबियत बिगड़ने के बाद लोगो ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाज के दौरान पत्नी मुन्नी देवी की मौत हो गयी है। जबकि माँ उर्मिला देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इलाज कर रहे डॉक्टर सुभाष चंद्र भारती ने बताया कि फूड पॉजनिंग के शिकार दो महिला और एक पुरुष को लाया गया था। जिसमे एक महिला की स्थिति काफी खराब थी, जिसे बचाया नही जा सका है। जबकि एक महिला और एक पुरुष का इलाज किया जा रहा है। स्थिति में सुधार हो रहा है।

Share This Article