मां मुंडेश्वरी महोत्सव के दूसरे दिन अपनी आवाज की जादू से कलाकारों ने कार्यक्रम में बांधा समा।

Patna Desk

 

कैमूर में मां मुंडेश्वरी महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। दूसरे दिन के कार्यक्रम में शाम छह बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दूसरे दिन के कार्यकम में अपनी आवाज की जादू से कलाकारों ने कार्यक्रम में समा बांध दिया। इस दौरान कस्तूरबा गांधी विद्यालय कैमूर द्वारा नृत्य गीत की प्रस्तुति दी गयी। इसके बाद लोक गायिका अंजली तिवारी ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। वहीं सामयिक परिवेश संस्था के नाटक की प्रस्तुति की गयी। इसके बाद लोकगायक श्याम किशोर प्रसाद ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। वहीं शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति विमलेश शर्मा द्वारा दी गयी। इसके बाद लोक संगीत गायिका रानी कुमारी ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इसके बाद श्रवण रॉक डांस कैमूर की प्रस्तुति हुई। इसके बाद गायिका मधुरिमा वसू ने अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इसके बाद हास्य कलाकार सौरभ सिंह ने अपने प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद कार्यकम की मुख्य कलाकार भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव कार्यक्रम में पहुंची और कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देकर चार चांद लगा दिया। इसके बाद कार्यक्रम के अंत में कलाकारों को सम्मानित किया गया।

 

विदित हो कि बीते शुक्रवार को कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड स्थित मां मुंडेश्वरी धाम के परिसर में दो दिवसीय मां मुंडेश्वरी महोत्सव का आगाज किया गया था। दो दिवसीय आयोजित मुंडेश्वरी महोत्सव में पहले दिन आए कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया था। कार्यक्रम का उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र राम व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने किया था। पहले दिन के कार्यक्रम में चंड मुंड वध नृत्य तांडव के प्रस्तुति के साथ दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया था। कार्यक्रम में लोक गायिका तनु यादव ने अपनी कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी थी। तनु यादव के कार्यक्रम को सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए थे। इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य कलाकार अपूर्व प्रियदर्शी ने अपने कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी थी। कार्यक्रम में अपनी आवाज का जादू ऐसा बिखेरा की कार्यक्रम में चार चांद लग गए थे। मौजूद लोग तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का स्वागत कर रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थी।

Share This Article