औरंगाबाद में दबंगों ने एक महिला पर 10 बार किया चाकू से हमला महिला खून से हुई लहूलुहान ,गंभीर हालत में रेफर औरंगाबाद दबंगों ने एक महिला पर10 बार चाकू से हमला कर खून से लहूलुहान कर दिया है जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के चौरम गांव की है। जख्मी महिला संजू देवी उसी गांव की रहने वाली है। घटना के बाद महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद महिला को नाजुक हालत में बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन सदर अस्पताल से भी महिला की हालत गंभीर देखते हुए गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजन उसे गया मगध मेडिकल कॉलेज लेकर रवाना हो गए।
दरवाजा पर खड़ा रहने का महिला ने की थी विरोध
जानकारी के अनुसार जिस युवक ने चाकू गोदा है। वह दबंग प्रवृति का है। उक्त युवक महिला के दरवाजा पर खड़ा था। जिसके बाद महिला ने विरोध करते हुए युवक को वहां से हटने की बात कही। जिससे युवक गुस्से में आ गया। पहले दोनों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। इतने में युवक ने चाकू निकालकर महिला पर महिला कर दिया। लगभग आठ से दस बार युवक ने महिला के पेट में चाकू गोदा। जिसके कारण महिला जमीन पर लुढ़क गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में दाउदनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है