अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल राजगीर में जवानों ने भी किया गया योग।

Patna Desk

 

रिक्रूट प्रशिक्षण केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल,राजगीर में 09 वे अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सुबह 0600 बजे से योग्य प्रशिक्षकों की निगरानी में योग अभ्यास का आयेजन में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्री अरविंद कुमार, कमाण्डेंट सहित कैम्प में निवासरत केरिपुबल के अधिकारीयों व जवानों की महिलाओ एवं बच्चों ने भाग लिया। वर्ष -2023 अन्तराष्ट्रीय योग दिवस का आदर्श वाक्य “वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग” अर्थात् पूरी धरती एक ही परिवार है एवं सभी लोग अपने स्वास्थ्य के लिए योग करें। अतः हम सभी को योग का अभ्यास निरंतर करना चाहिए जिससे की शारीरिक एवं मानसिक तौर पर मजबुत हो सके। योग से हाने वाले इन्ही फायदों के प्रति जागरुकता फैलाने के मकसद से प्रत्येक वर्ष 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। हमें अपनी संस्कृति पर गर्व होना चाहिए की योग एक प्रचीन अभ्यास है, जिसकी उत्पत्ती भारत में हुई और इससे शारीरिक, मानसिक एवं अध्यात्मिक लाभों के लिए दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की।

Share This Article