भोजपुर में टोल प्लाजा पर पैसे के विवाद को लेकर अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट व फायरिंग

Patna Desk

 

NEWSPR DESK- आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव स्थित टोल प्लाजा पर पैसे लेनदेन को लेकर टोल प्लाजा कर्मी के साथ अज्ञात युवकों द्वारा मारपीट करने एवं फायरिंग करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि कुछ अज्ञात युवक टोल प्लाजा कर्मी से मारपीट कर रहे हैं। विरोध करने पर उनके द्वारा फायरिंग कर दी गई। जिसमे टोल प्लाजा कर्मी राजेश कुमार बाल-बाल बच गए। दिनदहाड़े इस वारदात के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। वही प्राप्त जानकारी के अनुसार जब टोल प्लाजा कर्मी राजेश कुमार टोल प्लाजा पर अपना कार्य कर रहे थे।

 

उसी बीच टोल प्लाजा नाके से एक मारुति कार गुजर रही थी। तभी टोल प्लाजा कर्मी राजेश कुमार द्वारा गाड़ी में बैठे लोगों से टोल का पैसा माना गया। जिसके बाद गाड़ी में बैठे अज्ञात लोगों द्वारा उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद वे लोग मारपीट करने लगे। इसी दौरान अज्ञात बंदूकधारी द्वारा टोल प्लाजा कर्मी राजेश कुमार के ऊपर फायरिंग कर दी गई। लेकिन की गई फायरिंग टोल प्लाजा कर्मी राजेश कुमार बाल बाल बच गए। मारपीट व फायरिंग की घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके बाद टोल प्लाजा कर्मी द्वारा इसकी सूचना जगदीशपुर पुलिस को दी गई।

 

सूचना पाकर जगदीशपुर थानाध्यक्ष अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की आधर पर पुलिस अज्ञात लोगों की पहचान करने एवं उन्हें गिरफ्तार करने में जुट गई है। वहीं इस घटना के बाद टोल प्लाजा कर्मी पहने हुए हैं और प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। वही इस मामले में जगदीशपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि टोल प्लाजा पर पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट व फायरिंग की गई है। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article