खेत में भैंस चरा रहे किशोर के ऊपर गिरा आकाशीय बिजली, भैंस सहित किशोर की मौत।

Patna Desk

 

खेत में भैंस चला रहे एक किशोर के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गया। इस घटना में भैंस सहित किशोर की मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। मोहनिया थाना क्षेत्र के चौरसिया गांव के समीप की बतायी जाती है। आकाशीय बिजली की चपेट में आकर जिस किशोर की मौत हुई है उसकी पहचान चौरसिया गांव के संजय राम का 16 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार ऊर्फ गोलू कुमार के रूप में की गयी है। घटना के बाद लोग आसपास पहुंचे और उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के दौरान सन्नी के भैंस की भी मौत हो गयी। बता दें कि शुक्रवार की दोपहर सन्नी खेत में भैंस चरा रहा था। इसी दौरान बारिश होने लगे। जिसके बाद भैंस लेकर सन्नी घर जा रहा था तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद किशोर के शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।

Share This Article