सीओ के सेवानिवृत्ती पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन।

Patna Desk

 

भागलपुर जगदीशपुर अंचल कार्यालय में वर्तमान सीओ अशोक मंडल के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विदाई के अवसर संबोधित करते हुए बीडीओ रघुनंदन आनंद ने कहा कि सीओ मृदुभाषी , कर्तव्यनिष्ठ और लोगों का दुख दर्द समझने वाले थे। जब भी विषम परिस्थिति होती थी तो सीओ साहब का भरपूर सहयोग मिलता था। इनके जाने के बाद कमी तो खलेगी। साथ ही बीडीओ सहित उपस्थित लोगों ने उनके लंबी उम्र की कामना करते हुए उपहार स्वरूप श्री मद् भागवत गीता भेंट किया। वहीं सीओ अशोक मंडल ने कहा कि सर्विस पीरियड में अनेक जगहों पर पोस्टिंग हुआ और तबादला। लेकिन जगदीशपुर में अधिकारियों, सहकर्मियों के साथ लोगों का जो सहयोग और प्यार मिला वो हमेशा याद रहेगा। साथ ही कहा कि अंचल या प्रखंड में तैनात कर्मी नियत समय पर लोगों का काम कर दें तो उनको लोगों से काफी प्यार मिलेगा। और यही प्यार जीवन का बड़ा उपहार होता है। इस अवसर पर आर ओ सुजीत कुमार सूधन यादव, राधे सिंह, अभिजित कुमार, कार्यपालक साहयक राजेश, जनप्रतिनिधि सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Share This Article