भोजपुर जिला अन्तर्गत 50 हजार का ईनामी फरार अभियुक्त उमाशंकर मिश्रा गिरफ्तार ।

Patna Desk

 

शाहपुर (करनामेपुर ओ०पी०) थाना कांड सं0 302/18 के प्राथमिकी अभियुक्त उमाशंकर मिश्रा, पे० स्व० श्रीधर मिश्रा, सा०-सोनवर्षा, थाना शाहपुर (करनामेपुर ओ०पी०) जिला भोजपुर को माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा दिए गए आदेश (पेरौल) के बाद अभियुक्त अपने घर से फिरार हो गया था। इसके बाद माननीय उच्च न्यायालय ने भोजपुर पुलिस को गिरफ्तारी के लिए आदेश दिए थे। इसी क्रम में कई बार भोजपुर पुलिस के द्वारा लागातार रेड / छापामारी के बाद इसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा लगातार दिशा निर्देश दिये जा रहे थे, साथ ही साथ एस०टी०एफ के लगातार सहयोग तथा भोजपुर की लगभग 5 विशेष टीम का गठन किया गया ताकि अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो सके। अभियुक्त कई राज्यों में भाग रहा था इसी क्रम में रेड / छापामारी कि जा रही थी, अभियुक्त चोरी-छिपे अपने वकील से मिलने आरा जा रहा था कि श्री प्रमोद कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक भोजपुर द्वारा गठित विशेष टीम ने रमना मैदान के पास से गिरफ्तारी सुनिश्चित की।

अभी दो दिन पहले ही पुलिस मुख्यालय पटना द्वारा फरार अभियुक्त उमाशंकर मिश्रा, को 50 हजार का ईनामी घोषित किया गया था। इस प्रकार इसकी गिरफ्तारी से भोजपुर पुलिस को बड़ी उपलब्धी हासिल हुई है। क्योकि यह एक कुख्यात अपराधी है जिसके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, रंगदारी और मारपीट के कई काण्ड दर्ज है।

Share This Article