बिहार डीजीपी की खरी-खरी, कहा – मुंबई पुलिस पर देश की जनता को भरोसा नहीं

PR Desk
By PR Desk

पटना। सुशांत सिंह मामले में बिहार औप मुंबई पुलिस के बीच तनातनी कम होती नजर नहीं आ रही है। मुंबई जांच के लिए गई बिहार पुलिस टीम पर केस किए जाने को लेकर बिहार के डीजीपी गुस्से में हैं। उनका कहना है कि मुंबई पुलिस जिस तरह का व्यवहार कर रही है। उससे देश में उनकी छवि विलेन की तरह बन रही है।

डीजीपी ने कहा कि जांच करने गई पुलिस पर केस किया जा रहा है, आईपीएस को क्वारेंटीन किया जा रहा है। सीबीआई को क्वारेंटीन करने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस जिस तरह का व्यवहार कर रही है, उसके कारण देश में उनकी छवि विलेन की तरह बन गई है। जिस पर अब कोई भरोसा नहीं कर रहा है।

हम उनके जैसे नहीं

बिहार पुलिस पर केस किए जाने को लेकर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि हम उनके जैसे नहीं हैं। मुंबई पुलिस ने अब तक उनसे कोई संपर्क नहीं किया है। उन्होंने जांच करने गई टीम के काम में बाधा डालने पर दुख जताते हुए कहा कि पता नहीं मुंबई पुलिस किसके सलाह पर काम कर रही है। उनकी हरकतों पर लोग हंस रहे हैं। डीजीपी ने कहा कि मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है, कोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिए। लेकिन मुंबई पुलिस इसे भी मानना नहीं चाहती है

Share This Article