पौधारोपण अभियान से संबंधित मुख्य सचिव ने किया समीक्षात्मक बैठक।

Patna Desk

 

मंगलवार को मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पौधारोपण अभियान से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मुख्य सचिव द्वारा सभी जिला पदाधिकारियों को दिए गए लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण हेतु स्थल चयन करने एवं वृक्षारोपण के उपरांत उत्तरजीविता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

बता दें कि कैमूर जिला अंतर्गत कुल लक्ष्य 10 लाख 63 हजार पौधारोपण का है । जिसमें से 400000 पौधे वन विभाग के द्वारा, 1.43 लाख पौधे जीविका दीदियों के द्वारा ,2.27 लाख पौधे कृषि वानिकी के माध्यम से, 292000 पौधे मनरेगा के माध्यम से और 40000 पौधे हॉर्टिकल्चर के माध्यम से लगाया जाना है।

इधर, मुख्य सचिव महोदय द्वारा पर्यावरण एवं वन विभाग को निर्धारित मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण पौधा उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया जिससे पौधों के उत्तरजीविता को सुनिश्चित किया जा सके। मुख्य सचिव द्वारा नहरों के फ्लैंक पर पौधारोपण हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य सचिव द्वारा जिला अंतर्गत सभी नर्सरियों का भौतिक सत्यापन कराने हेतु जिला पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कैमूर जिला अंतर्गत कुल 23 नर्सरी कार्यरत हैं। मुख्य सचिव द्वारा जिला पदाधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना अंतर्गत जिला कृषि पदाधिकारी के माध्यम से आवेदन प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा मुख्य सचिव महोदय से प्राप्त निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया।

Share This Article