लोडेड पिस्टल लेकर पत्नी के साथ कर रहा था मजाक, अचानक चल गई गोली, और…

PR Desk
By PR Desk

सासाराम। नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ला में एक युवक ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी को गोली मार दी। हमले में 22 साल की प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे इलाज के लिए फिलहाल उसे डिहरी के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भेजा गय है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

मामले में डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की तकिया के कृष्णा शर्मा ने घरेलू विवाद में अपनी ही पत्नी को गोली मार दी। फिर उसका निजी क्लीनिक में इलाज करवा रहा है। पुलिस ने काफी छानबीन के बाद वारदात का पता लगाया और पत्नी का इलाज करा रहे आरोपी पति कृष्णा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पत्नी की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

चल गई गोली
पति ने कहा- मजाक में चल गई गोली मामले में गिरफ्तार पति कृष्णा शर्मा ने बताया कि वह लोडेड पिस्टल लेकर मजाक कर रहा था। इसी दौरान पिस्टल से फायरिंग हो गई और गोली जाकर उसकी पत्नी के सिर में जा लगी। गोली लगा देख वह घबरा गया। आनन-फानन में अपनी पत्नी को लेकर भागा-भागा सासाराम के राज कॉलोनी स्थित एक निजी क्लीनिक पहुंचा। ज्यादा खून बहने के कारण पत्नी बेहोश हो गई थी। निजी क्लीनिक ने उसे एडमिट करने से इंकार कर दिया। तब जाकर वह डेहरी के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज गया। जहां फिलहाल उसकी पत्नी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Share This Article