केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की उपस्थिति में सैकड़ों लोगों को दिलाई गई भाजपा की सदस्यता।

Patna Desk

 

आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में अब जातीय राजनीति शुरू हो गई है। सभी पार्टियों ने अपने अपने तरीके से हर वर्ग के वोटरों को लुभाने के लिए कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की रोहतास जिला इकाई द्वारा भी सामाजिक कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां दलित समाज से आने वाले काफी संख्या में लोगों को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। मिलन समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील कु चंद्रवंशी एवं संचालन विजय सिंह ने किया। इस दौरान आठ सौ सत्तर की संख्या में विभिन्न क्षेत्र, वर्ग एवं समाज के लोग विशेषतः अति पिछड़ा एवं रविदास समाज के लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई एवं पूरी प्रतिबद्धता से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मां भारती की सेवा करने का संकल्प दिलाया गया। बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता मिलन समारोह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद रॉय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गयी थी। जिसमें सांसद छेदी पासवान, शाहाबाद क्षेत्र प्रभारी एवं विधानपार्षद प्रमोद चंद्रवशी, जिलाप्रभारी जितेंद्र पांडेय, जिलाध्यक्ष कैमूर मनोज जायसवाल, विधानपार्षदश्रीमती निवेदिता सिंह, विधानपार्षद संतोष सिंह, विधानपार्षद जीवन कुमार,पूर्व विधायक ई.सत्यनारायण सिंह यादव, पूर्व विधायक अशोक सिंह, पूर्व विधायक निरंजन राम,पूर्व विधायक शिवेश राम,जिलामहामंत्रीप्यारेलाल ओझा, अशोकसाह,जिलाउपाध्यक्ष विवेक सिंह, मंगलानंद पाठक, पंकज सिंह, प्रमोद कुशवाहा, जिलामंत्री जितेंद्र राम,रेशमा पटेल, सुनीता गुप्ता, संध्याश्रीवास्तव की उपस्थिति में आठ सौ सत्तर सामाजिक कार्यकर्ताओं व जन प्रतिनिधियों का भाजपा में योगदान हुआ।

इस अवसर पर माननीय गृहराज्यमंत्री नित्यानंद रॉय ने सभा को संबोधित करते हुये कहा की ये विपक्षी पारिवारिक विरासत वाली पार्टियां समाज को व राष्ट्र की संस्कृति को तोड़ने व बिगाड़ने की राजनीति कर समाज को बांटती हैं। उन्होंने लोगों से पूछा की कश्यप गोत्र के यहां कितने लोग हैं। उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी का एक गोत्र है। अब बतलायें की आप सभी की जातियां क्या है। उन्होंने कहा की जाती सनातन धर्म में एक व्यवस्था है परंतु हम सभी एक गोत्र के हैं। एक हीं गोत्र के लोग विभिन्न जातियों में मिलेंगे।इस प्रकार सनातन की वैज्ञानिक एकजुटता प्रकट होती है। गृहराज्यमंत्री ने भाजपा में सभी योगदान करनेवाले नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं से कहा की यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत अपने देशवासियों का लोककल्याण करते हुए विश्व मे प्रतिष्ठा अर्जित कर रहा है। आप सभी भाजपा का हाथ मजबूत करें। कार्यकर्ताओं की स्नेह अनुरोध ने राज्यमंत्री को मंच से उतरने के बाद पुनः उनकी बातों को खुले मंच से संबोधन को बाध्य किया और उन्हें बार-बार कार्यकर्ताओं और नये योगदान देनेवालों के मध्य संवाद कायम करने को मजबूर होना पड़ा। वहीं जिलाध्यक्ष सुशील कु.चंद्रवशी ने सभी को अपने क्षेत्रों में दायित्व के साथ भाजपा के कार्यक्रमों को सफल करने के लिए तैयार रहने को कहा। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से रामकुमारी देवी पूर्व प्रमुख सासाराम, चंद्रहंश राम मुखिया सुसाडी, रामाश्रय राम पूर्व जिला सहकारिता पदाधिकारी, रामविलास राम अकोडी पंचायत मुखिया, चंद्रभान राम सिसवार पंचायत मुखिया, मदन राम पूर्व लोकसभा प्रत्यासी सासाराम, मुन्ना राम, शंकर रामलड्डू ठाकुर, मेघचरण राम जितेंद्र राम पूर्व प्रमुख समेत 870 लोग शामिल रहे।

Share This Article