हिंसा मामले में गिरफ्तार भाजपा के पूर्व विधायक 3 महीने बाद जेल से रिहा, बिहार सरकार को बताया धृतराष्ट्र।

Patna Desk

 

रामनवमी के दौरान सासाराम में हुए हिंसा मामले में गिरफ्तार भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद तीन महीने बाद मंगलवार की शाम मंडल कारा सासाराम से रिहा हो गए। इस दौरान पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत पर 3 महीने 3 दिन बाद बाहर आए पूर्व विधायक का जेल पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया तथा भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में खूब नारे लगाए।

वहीं जमानत पर बाहर आते हीं भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने बिहार सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में धृतराष्ट्र की सरकार चल रही है। जिस तरह तारणहार भगवान श्री कृष्ण ने जेल में जन्म लेकर पूरे विश्व का कल्याण किया। उसी तरह जज भी हमारे तारणहार बने। इस दौरान जवाहर प्रसाद ने पटना हाईकोर्ट के जज एवं शहरवासियों के लिए मां ताराचंडी से मंगलकामना भी की तथा कहा कि सभी लोग फले फुलें।

Share This Article