मुखिया संघ के द्वारा अपने अधिकार की मांग को लेकर कार्य को बहिष्कार करते हुए किया हड़ताल।

Patna Desk

 

भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड मुख्यालय में मुखिया संघ के द्वारा बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के आह्वान पर ग्राम पंचायतों के अधिकारों में कटौती के खिलाफ राज्यव्यापी 16 अगस्त 2023 से 31 अगस्त 2023 तक कार्य को बहिष्कार करते हुए हड़ताल जारी किया गया| इस दौरान मुखिया संघ के अध्यक्ष रामानंद सिंह, नयागांव मुखिया संजीव विधान, असियाचक पंचायत के मुखिया सदानंद कुमार, कमरगंज मुखिया भरत यादव, किशनपुर मुखिया अनिल मंडल, भीरर्खुद मुखिया चंदन कुमार के द्वारा 17 सुत्री मांग का ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मू को देकर अवगत कराते हुए बिहार सरकार से की ओर कहा कि सरकार के द्वारा संविधान में प्रावधान में जो संशोधन किया गया है उसका अधिकार प्राप्त नहीं हुआ जब तक अधिकार प्राप्त नहीं होगा तब तक चरण वध्य आंदोलन जारी रहने की बात कही| इसके लिए 22 अगस्त 2023 को प्रखंड मुख्यालय सुलतानगंज में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए बिहार सरकार एंव केन्द्र सरकार से करने की बात कही| इस दौरान मुखिया एंव प्रखंड कर्मचारी गण मौजूद थे|

Share This Article