चंद्रयान-3 की सफलता के लिए मुजफ्फरपुर में हवन पूजा।

Patna Desk

 

पूरे देश में चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर जहां एक ओर हर्ष का माहौल है, इसके लिए देश के कोने कोने में देशवासियों द्वारा पूजा अर्चना की जा रही है. इसी क्रम में मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में महंत बैधनाथ पाठक और महंत अभिषेक पाठक के साथ साथ स्थानीय लोगों ने पूजा अर्चना कर भोलेनाथ से चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग की कामना की.इस दौरान भगवान के समक्ष सर झुकाए हर कोई अपने देश के नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कराने के लिए प्रार्थना कर रहा था.

वहीं महंत अभिषेक पाठक ने बताया कि भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है. ऐसे में चंद्रयान-3 की सफलता भारत के गौरव को चार चांद लगाएगी. हम सभी मिलकर इसकी सफलता के लिए भोलेनाथ से कामना कर रहे है।

बता दे की अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को चंद्रयान-3 अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुआ, जो कि बुधवार यानी 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट में लैंडिंग करेगा और फिर इतिहास के पन्नों में भारत का नाम दर्ज हो जाएगा.

वहीं चंद्रयान-3 को सफलता हाथ लगे, इसे लेकर पूरे देश के कोने-कोने में लोग पूजा-अर्चना कर रहे हैं.

 

Share This Article