नाबालिक लड़की भगाने के मामले में मोहनिया पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Patna Desk

 

NEWSPR DESK- कैमूर नाबालिक लड़की को भगाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कैमूर जिले के मोहनिया थाने के पुलिस ने की है। मोहनिया थाने की पुलिस ने लड़की भगाने के मामले में दर्ज हुए प्राथमिक के अनुसार आरोपीय लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

 

गिरफ्तार करने के बाद युवक को थाना ले जाया गया। थाना में युवक के खिलाफ लड़की भगाने के मामले में कागजी कार्रवाई की गई और इसके बाद युवक का मेडिकल जांच कराया गया।

 

मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मोहनिया पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान यूपी के दिलदारनगर थाना स्थित महना गांव के मोहर्रम का पुत्र मेराज के रूप में कई गयी है। इनकी जानकारी मोहनिया पुलिस ने दी।

Share This Article