सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया सघन जांच अभियान, नौ हजार रुपए हुई राजस्व प्राप्ति ।

Patna Desk

 

रोहतास जिले में सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने को लेकर नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में गुरुवार को जिला मुख्यालय सासाराम के पुरानी जीटी रोड पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर थाने क समीप अपराध नियंत्रण एव सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों से बड़े पैमाने पर जुर्माना वसूला गया तथा कई वाहन चालकों को कड़ी फटकार भी लगाई गई। जांच अभियान के संदर्भ में नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिससे लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान दर्जनों दुपहिया व चारपहिया वाहनों को पकड़कर उनके कागजात आदि की जांच कराई गई। वहीं बिना हेलमेट, प्रदुषण, फीटनेस, अधुरे कागजात, सीटबेल्ट एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना राशि भी वसूल किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस दौरान दर्जनों वाहनों से लगभग नौ हजार रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई है तथा यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने एवं अपराध नियंत्रण व सड़क जाम की स्थिति को देखते हुए आगे भी यह अभियान लगातार चलाया जाएगा।

Share This Article