धोनी का रिटायरमेंट सोशल मीडिया पर करने लगा ट्रेंड, सब ने कहा क्रिकेट में अब नहीं आएगा कोई दूसरा सुपरस्टार

PR Desk
By PR Desk

पटना। भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की घोषणा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है जहां उनके रिटायरमेंट पर गम जताया है। वहीं उनके साथी साथी खिलाड़ी पूर्व क्रिकेटर राजनेता फिल्मी कलाकार अन्य खेलों से जुड़े कई खिलाड़ियों ने धोनी के सेकंड इनिंग के लिए शुभकामनाएं दी है। धोनी को उनके करियर में कई यादगार पहाड़ियों के लिए इन लोगों ने धन्यवाद कहा है। लोगों का कहना है कि क्रिकेट में धोनी के बाद स्टार तो कई आएंगे लेकिन सुपरस्टार का युग समाप्त हो गया। बता दें कि विश्व क्रिकेट में आप सिर्फ विराट कोहली ही एक ऐसे मात्र क्रिकेटर रह गए हैं जिनकी लोकप्रियता धोनी के समकक्ष नजर आती है।

धोनी के साथ सुरेश रैना ने भी क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। यह वह समय है जब भारतीय क्रिकेट के दो सितारे एक साथ क्रिकेट से दूर हो रहे हैं। उनके साथी खिलाड़ी रहे सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, हरभजन सिंह, विरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, विराट कोहली, जहीर खान अश्विन ऋषभ पंत रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों ने उनकी क्रिकेट किस शानदार करियर के लिए धन्यवाद दिया है। तेंदुल्कर ने लिखा है कि 2011 में आपके साथ वर्ल्ड कप जीतना उनकी जिंदगी का सबसे यादगार लम्हा है।

वहीं राजनेताओं में गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खेल मंत्री किरण रिजिजू शहीद तमाम बड़े राजनेताओं ने भी धोनी के रिटायरमेंट को क्रिकेट के लिए बेहद दुखद बताया है साथी क्रिकेट के बाद उनके ने इनिंग में शुभकामनाएं भी दी है। झारखंड सरकार ने बीसीसीआई से मांग की है कि धोनी को फेयरवेल के लिए रांची में क्रिकेट मैच का आयोजन कराया जाए। कई लोगों ने झारखंड सरकार के इस मांग का समर्थन किया है।

वहीं बात अगर फिल्मी कलाकारों की करें तो वहां भी धोनी की लोकप्रियता कम नहीं थी। धोनी ऐसे पहले क्रिकेटर हैं जिन पर बायोपिक बनाई गई। धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा पर फिल्मी कलाकारों ने भी दुख जताया है। अभिषेक बच्चन के साथ साउथ के सुपरस्टार कहे जाने वाले महेश बाबू अनुपम खेर सुनील शेट्टी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। जिन्होंने देश को कई यादगार लम्हें देने के लिए धोनी को धन्यवाद दिया है।

Share This Article