हमलोगों का उद्देश्य एक ही मोदी सरकार हटाओ भाजपा भगाओ देश बचाओ :कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष।

Patna Desk

 

कैमूर में गुरुवार को बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह पहुंचे। परिवर्तन रैली के तहत भभुआ के लिच्छवी भवन में बिहार कांग्रेस के तहत आयोजित कार्यक्रम से पहले प्रदेश अध्यक्ष ने रोड शो किया।रोड शो के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम,कांग्रेस जिलाध्यक्ष,विधायक दल के नेता समेत काफी संख्या में संगठन के अधिकारियों एवं कार्यकर्ता साथ रहे।प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह ने शहर में भ्रमण करते हुए रोड शो किया और लोगों का अभिवादन किया।उन्होंने कहा एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से उखाड फेंकना है।हमलोगों का उद्देश्य एक ही है मोदी सरकार हटाओ,भाजपा भगाओ और देश को बचाओ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने किया।इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपेंद्र प्रताप सिंह,अशोक पांडे उर्फ मुन्ना,कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम सिंह कुशवाहा,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल तिवारी,संजय चौबे,अत्रि भारद्वाज,अनिल उपाध्याय,कपिलमुनि पांडे,कांग्रेस युवा नेता विशाल पाठक,सिद्धार्थ मिश्रा सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा आज खेत में काम करनेवाले किसानों,मजदूरों की जो हालत है।छात्र बेरोजगारों,नौजवानों की जो हालत है।उससे मुक्ति दिलाने के लिए परिवर्तन रैली बिहार कांग्रेस ने शुरू किया है।सभी को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को उखाड फेंकना है।शहर के लिच्छवी भवन में बिहार कांग्रेस के तहत आयोजित परिवर्तन रैली के माध्यम से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उक्त कार्यक्रम छह से सात जिले में आयोजित किया गया है।कैमूर जिला सातवां जिला है जहां उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मीडिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नीतीश कुमार को भाजपा में जाने की अटकल पर जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार कहीं नहीं जा रहे हैं।इस तरह का भ्रामक व दुष्प्रचार किया जा रहा है। भ्रामक प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी हमेशा आगे रही है।नीतीश कुमार यह अच्छी तरह से समझ चुके हैं किस तरह से देश की जो गंगा जमुनी तहजीब है।उसको बर्बाद करने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है। सभी को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को उखाड फेंकना है।कैमूर की धरती बाबू जगजीवन राम मीरा कुमार की है।यहां के धरती से हमलोग सीखने आते हैं।

Share This Article