भोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने अधेड़ की गोली मारकर की हत्या,सनसनी।

Patna Desk

 

 

भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी बाजार पर गुरुवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक को गोली दाहिने साइड गार्डन में मारी गई है जो आरपार हो गई है। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के बारा खरौनी गांव निवासी स्व.भुवनेश्वर लाल के 47 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार लाल उर्फ शमसेर जंग है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव की कुछ व्यक्तियों से पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। गुरुवार की रात जब वह खरौनी बाजार पर थे। तभी हथियारबंद बदमाशों द्वारा उन्हें गोली मार दी गई। जिससे वह खून से लतपथ होकर जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात परिजनों इसकी सूचना बिहिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस आरा सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। हालांकि मृतक को गोली किसने और क्यों मारी। यह भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। वही इस मामले में बिहिय थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह ने बताया कि गांव के ही कुछ व्यक्तियों से इनका पूर्व से जमीन का विवाद चला आ रहा है। उसी विवाद कारण गोली मारने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन एवं आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी ज्योति देवी व एक पुत्र एवं एक पुत्री है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक की पत्नी ज्योति देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article