स्टेशन से दो अज्ञात शव बरामद, शिनाख्त में जुटी जीआरपी पुलिस।

Patna Desk

 

जीआरपी पुलिस सासाराम ने शुक्रवार को सासाराम रेलवे स्टेशन से मृत अवस्था में पड़े दो अज्ञात शवों को बरामद किया है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए रेल थाना प्रभारी केएम खान ने बताया कि जीआरपी पुलिस को प्लेटफार्म संख्या 06 पर खड़ी गाड़ी संख्या 03612 डाउन के बोगी संख्या 144841 में एक अज्ञात पुरुष का शव मिला। जो संभवतः भिखारी प्रतीत हो रहा था और उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष आंकी गई है। इसके अलावा रेल पुलिस ने प्लेटफार्म संख्या 02 स्थित एक यात्री शेड के पास से भी अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। आशंका जताई जा रही है कि 35 वर्षीय व्यक्ति की किसी अज्ञात ट्रेन से झटका लगने के कारण मृत्यु हुई होगी। रेल थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों मामलों में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है।

Share This Article