दिल्ली के प्रसिद्ध लव कुश रामलीला कमेटी द्वारा ऐतिहासिक लाल किला परिसर में आयोजित रामलीला में केंद्रीय मंत्री सह बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने महर्षि विश्वामित्र के किरदार में दिखे।
केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि परम सौभाग्य का क्षण था। ईश्वर की असीम कृपा है कि मैं बक्सर जैसे आध्यात्मिक सांस्कृतिक एवं पौराणिक के शहर से जनता जनार्दन के आशीर्वाद से सांसद हूं। महर्षि विश्वामित्र बक्सर की पावन भूमि से है। ऐसे में उनका अभिनय करना अत्यंत परम सौभाग्य की बात है। बक्सर उनकी तपस्थली थी।
भगवान विष्णु के दो अवतारों से जुड़ा है बक्सर-
उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के प्रथम मनुज अवतार वामनावतार स्थल है। भगवान श्री राम और श्री लक्ष्मण इस पावन भूमि पर पहुंचकर महर्षि विश्वामित्र के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उन्होंने ताड़का जैसे राक्षसी का वध किया। भगवान श्री राम की प्रथम कर्मभूमि है। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बक्सर का सर्वांगीण विकास पिछले साढ़े नौ सालों में हुआ है। बक्सर पर्यटन के दृष्टिकोण से भारत सहित दुनिया के मानचित्र में आया है।
अभिनय का मकसद बक्सर के बारे में युवा पीढ़ी को मिली जानकारी-
मेरे अभिनय करने का मकसद भी यही है कि बक्सर के बारे में पूरी दुनिया को पता चले। युवा पीढ़ी जाने। आधुनिक दुनिया तेजी से बदल रही है, पर्यटन के माध्यम से रोजगार के नए द्वार खुले हैं। ऐसे में बक्सर के बारे में अधिक प्रचार प्रसार होने से पर्यटन का विकास मिलेगा।