कद्दू के पेड़ उखाड़ने के विवाद को लेकर दो गुट में हुई मारपीट चार लोग हुए जख्मी।

Patna Desk

 

बिहार थाना क्षेत्र इलाके के टेलीफोन एक्सचेंज के पास कद्दू के पेड़ उखाड़ने के विवाद को लेकर दो गुट में मारपीट हुई। जिसमें चार लोग जख्मी हो गए। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।दरअसल प्रमिला देवी की पुत्री के द्वारा पेड़ लगाया गया था। जिसे किराएदार विजय सिन्हा के लोगों के द्वारा लगे कद्दू के पेड़ को उखाड़ दिया। इसी विवाद को लेकर प्रमिला देवी और विजय सिन्हा के लोगों के बीच मार शुरू हो गई।

जिसमें मां बेटी और पुत्र समेत चार लोग जख्मी हो गए। थोड़ी देर के लिए सरकारी बीएसएनल का आवास रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। प्रमिला देवी ने मारपीट के दौरान अपनी पुत्री के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है।

जख्मी हालत में चारो को इलाज के लिए बिहार शरीफ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि बीएसएनएल में काम करने वाले कर्मी विजय सिन्हा और प्रमिला देवी सरकारी क्वार्टर में अपने सामने रहते हैं। फिलहाल इस घटना की जानकारी थाना पुलिस भर्ती गई।

Share This Article