हथियारबंद अपराधियों ने भैंस चोरी करने का विरोध करने पर महिला को मारी गोली।

Patna Desk

 

भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में सोमवार की दिन रात भैंस चोरी का विरोध करने पर हथियारबंद अपराधियों एक महिला को गोली मार दी। जख्मी महिला को गोली बाएं हाथ में केहुनी एवं कलाई के बीच में लगी है। गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।जानकारी के अनुसार जख्मी महिला धनगाई थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी मनरिका पासवान की 45 वर्षीया पत्नी माना देवी है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर माना देवी ने बताया कि सोमवार की रात वह मवेशी को आंगन में बंधने कर खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। सोमवार की देर रात पिकअप पर सवार हथियारबंद अपराधी उनके घर में प्रवेश कर गए और चुराने को लेकर आंगन में बंधे भैंस को खोल दिया। तभी भैंस चिल्लाने लगी। भैंस के चिल्लाने की आवाज सुनकर उन्होंने अपने पति को कहा की देखिए भैंस को चिल्ला रहा है तो उनके पति आंगन में आए। तभी उन्हें देख अपराधियों द्वारा ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग कर दी गई। हालांकि फायरिंग फायरिंग उनके पति बाल-बाल बच गए। इसके बाद जब वह भी अपने कमरे से निकलकर आंगन में आई तो उक्त अपराधियों ने उन पर भी फायरिंग कर दी। जिसमें फायरिंग के दौरान उनके बाएं हाथ में गोली लग गई। उसके बाद सभी अपराधी पिकअप पर सवार होकर भाग निकले। जिसके बाद जख्मी हालत में परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जख्मी महिला माना देवी ने पिकअप पर सवार होकर आए हथियारबंद अपराधियों पर भैंस चोरी करने का विरोध करने पर उन्हें गोली मारने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article