उगते सूर्य को अ‌र्घ्य के साथ संपन्न हुआ चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ।

Patna Desk

 

कैमूर  जिला मुख्यालय सहित प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा श्रद्धा और भक्तिपूर्ण माहौल में सोमवार को संपन्न हो गया। उदीयमान भगवान सूर्य को भक्तों ने भक्तिभाव से दूध और गंगाजल से अ‌र्घ्य दिया। अ‌र्घ्य देने के सोमवार की अहले सुबह छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार को छठ व्रतियों ने आस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य दिया था।

कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ नदी के विभिन्न छठ घाटों पर उदीयमान सूर्य को छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध से अ‌र्घ्य दिया। उदयीमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के लिए भगवानपुर, भभुआ नदी के दुर्गा मंदिर घाट,भगवानपुर पांडे घाट , निबियां घाट सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालू पहुंचे।

आकर्षण का केंद्र रहा छठ घाट-

भभुआ : के बीचोंबीच स्थित पटेल चौक रोड होते हुए काली माता मंदिर छठ घाट बेलवतीया , छठ घाट को दुल्हन की तरह काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। उक्त छठ घाट के मुख्यद्वार को भव्य एवं आकर्षक तरीके से बनाया गया था। घाट को लाइट से सुंदर तरीके से सजाया गया था। कालीभासान शिव मंदिर, छठ घाट के मुख्य मार्ग से लेकर छठ घाट के चारों तरफ रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गयी थीं। जो यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम : जिला मुख्यालय सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों मे सभी छठ घाटों पर जिला व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर रखा था। शहर के सभी छठ घाटों पर छठ व्रतियों व श्रद्धालूओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी सहित महिला व पुरुष सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा विशेष सुरक्षा व्यवस्था के लिए गश्ती दल को तैनात किया गया था। एसपी ललित मोहन शर्मा पल-पल की खबर ले रहे थे। नगर एसडीपीओ ने लगभग सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया।

Share This Article