भारत में प्रतिवर्ष 2 लाख से अधिक लोगों की मौत सड़क दुर्घटना के कारण होती है। बिहार में यह आंकड़ा 10000 से भी अधिक है। जिसमें युवाओं की संख्या सर्वाधिक है। यह एक चिंताजनक विषय है। शहरी क्षेत्र में आईसीसी के माध्यम से यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है। साथ ही सघनता के साथ वाहन जांच भी किया जा रहा है। परन्तु ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी जागरूकता का अभाव है। इस कमी को मीडिया बन्धुओं की मदद से दूर किया जा सकता है।
उक्त बातें ट्रैफिक एसपी श्री पूरण कुमार झा ने कही साथ ही उन्होंने सभी मीडिया कर्मियों से आग्रह करते हुए ग्रामीण इलाकों के लोगों को जागरूक करने को भी कहा। वहीं यातायात पुलिस उपाधीक्षक पश्चिमी श्री अनिल कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क दुर्घटना में पटना का भारत में चौथा स्थान है तथा संवेदनशीलता में दूसरा स्थान है। अनियंत्रित जाम एवं पार्किंग की समस्या से भी सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। मीडिया बंधु इसमें अपनी अहम भूमिका निभाकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने में मदद करें।