गनगनिया में ट्रैक्टर व टोटो में भीषण टक्कर होने पर चार लोग घायल, घायल में तीन महिला शामिल।

Patna Desk

 

भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के गनगनिया के पास ट्रैक्टर व टोटो में भीषण टक्कर होने पर टोटो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं| आनन फानन में ग्रामीणों ने घायल संजय पासवान, गुड़िया देवी, सुमित्रा देवी ,कुमकुम कुमारी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया है| डॉक्टर ने गंभीर देख संजय पासवान और गुड़िया देवी को भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया |बताते चले की टोटो सवार संजय पासवान, गुड़िया देवी, सुमित्रा देवी ,कुमकुम कुमारी खड़िया व बरोना से सुल्तानगंज विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए टोटो से आ रही थी |तभी गंनगनिया के पास ट्रैक्टर और टोटो में भीषण टक्कर होने पर यह हादसा हुई है| इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिलने पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर ट्रैक्टर और टोटो को जप्त करते हुए घटना की छानबीन में जुट गई है|

Share This Article