उपराष्ट्रपति के साथ हुए अमर्यादित व्यवहार का भाजपा ने की निन्दा, इंडि गठबंधन के सांसदों का जलाया पुतला।

Patna Desk

 

रोहतास,बीते दिनों देश के उच्च सदन में तृणमूल कांग्रेस एवं इंडि गठबंधन के सांसदों द्वारा देश के उपराष्ट्रपति सह राज्यसभा के सभापति के खिलाफ किए गए अमर्यादित व अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की रोहतास जिला इकाई ने गुरुवार को शहर के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्षी सांसदों के इस व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए उपराष्ट्रपति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान, किसान पुत्र का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान, इंडी गठबंधन हाय हाय, तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी मुर्दाबाद, घमंडिया गठबंधन हाय हाय आदि नारे लगाए तथा गठबंधन के नेताओं को जमकर कोसा। वहीं पुतला दहन कार्यक्रम के संबोधन में जिला महामंत्री विजय सिंह ने कहा की देश के संवैधानिक पद पर बैठे उपराष्ट्रपति ओपी धनकढ़ का तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा मिमिक्री करना और इंडी गठबंधन के प्रमुख नेता राहुल गांधी द्वारा मिमिक्री का वीडियो बनाना, इनके मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा और नरेंद्र मोदी की प्रचंड जीत पर घमंडिया गठबंधन अपना मानसिक संतुलन खो बैठी है। एक किसान पुत्र और ओबीसी समाज से आने वाले उपराष्ट्रपति के साथ हुए अमर्यादित व्यवहार का भारतीय जनता पार्टी कड़ी निन्दा करते हुए माफी मांगने की मांग करती है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, मंगलानंद पाठक, अभिषेक तिवारी, जिला प्रवक्ता संजय कश्यप, सतनारायण पासवान, दीनानाथ सिंह, रामायण पासवान, बृजनंदन कुशवाहा, शिवनाथ चौधरी, बेचू महतो, मुन्ना शर्मा, रजनीश वर्मा, सुजीत गोंड, भोला गुप्ता, गुप्तेश्वर गुप्ता, संजय वर्मा, मनोज चंदेल, बिनोद गुप्ता, बिनोद पासवान, पंकज तिवारी, उमाशंकर प्रसाद, केशो प्रसाद, माधो केशरी, कुश पांडे, राजमीतर यादव, श्रीभगवान चौधरी, पीटर राम, कृष्ण यादव, संजय गुप्ता, सुधीर सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article