कैमूर जिला से सटे सीमावर्ती जिलों की सीमा पर चलाये वाहनों की चेकिंग का अभियान।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

बुधवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के द्वारा अंतर्राज्यीय सीमावर्ती जिला समन्वय हेतु बैठक की गई। बैठक में आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के सफल संचालन हेतु बैठक का एजेंडा जाली नोटों की तस्करी, राउंड क्लॉक चेकिंग, देसी अंग्रेजी शराब, विस्फोटक पदार्थ का संरक्षण, चेक पॉइंट, जिला बदर, नशीले पदार्थों की तस्करी, अंतराज्यीय संचार समन्वय, नक्सल प्रभावित क्षेत्र इत्यादि थे। कैमूर जिला से सटे सीमावर्ती जिलों की सीमा पर वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जाए। कैमूर जिला से सटे सीमावर्ती जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से लगातार समन्वय स्थापित किया जाए तथा सीमावर्ती क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी स्तर पर भी समन्वय स्थापित करते हुए चुनाव के दौरान आने वाली समस्याओं से संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाए। बैठक में उपजिलाधिकारी गाजीपुर, अपर समाहर्ता, रोहतास, उप विकास आयुक्त, बक्सर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article