मुजफ्फरपुर पुलिस ने 50हजार इनामी कुख्यात सहित चार बदमाशो को दबोचा।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मुजफ्फरपुर में STF और बोचहा थाना पुलिस की संयुक्त करवाई में बड़ी सफलता हांथ लगी, दरअसल लूटकांड मामले में फरार और इनामी कुख्यात बदमाश कार्तिक चढ़ा पुलिस के हत्थे, साथ ही पुलिस ने उसके तीन सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया, दरअसल पुलिस को ये सफलता बोचहा थाना क्षेत्र में मिली. बताया गया की अपने कुछ साथियों ने साथ किसी अपराधिक मामले को अंजाम देने की तैयारी ने था जिसकी सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस ने संयुक्त करवाई कर 50हजार इनामी कुख्यात कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान में पुलिस ने अवैध हथियार, जिंदा कारतूस सहित अन्य सामान बरामद किया. इस पूरे मामले की जानकारी एसएसपी राकेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस करके दी जानकारी.

बताया गया की गिरफ्तार चारो अपराधी कही लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे हुए थे, वही पकड़े गए कुख्यात बदमाश कार्तिक के खिलाफ बैंक लुट के मामले दर्ज थे, जो पुलिस के गिरफ्त से फरार चलरहा था, जिससे गिरफ्तार किया गया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article