बेशकीमती सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं की नजर,अवैध रूप से हो रहा निर्माण कार्य

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना : राजीव नगर की बेशकीमती सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं की नजर है.इसमें थाना की भी भूमिका संदेह के दायरे में है.पटना के नेपाली नगर में हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है.

हैरत की बात तो ये है कि थाने की गाड़ी लगा कर निर्माण कार्य हो रहा है. बड़े-बड़े बल्ब जलाकर ,भारी मशीन की शोर में मकान की ढ़लाई अवैध रुप से की जा रही है. हाई कोर्ट के आदेश की पालना आखिर कौन करे, यहां तो जिनपर रोकने की जिम्मेवारी है उनकी ही गाड़ी खड़ा कर अवैध काम हो रहा है.

आपको याद होगा बीते साल पटना के नेपाली नगर मे अवैध रूप से बने घरों पर बुलडोज़र चला था.जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर स्टे लगाया गया था.हालांकि एक बार फिर से अवैध रुप से निर्माण कार्य जारी है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article